Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

निर्दोष आबेद खान की कहानी

आबेद खान मूलसे हैदराबाद का रहने वाले था लेकिन काम के लिए वह गुलबर्गा आया था। वह अपनी पत्नी आयशा और नवजात बेटी के साथ किराए के कमरे में रहता था। वह कम पढ़ा लिखा और भोला था। आबेद की पत्नी आयशा हैदराबाद की रहने वाली थीं. आयेशा की उदगीर के सलीम के साथ विवाहेतर लैंगिक संबंध थे। आयशा ने आबेद को उदगीर आकर वहां काम करने को कहा. आबेद और उसकी पत्नी आयशा उदगीर आकर सलीम के घर में रहने लगे।                Illustrative picture only  आयशा का प्रेमी सलीम एक चोर था. वह सामान चुराकर अपने घर में रखता था। उसने गाडी की कुछ बैटरियां चुरा लीं और अपने घर में रख लीं। पुलिस को जैसे ही उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली और फिर सलीम और आबेद की पत्नी आयशा दोनों उदगीर छोड़कर भाग गए। घर में सो रहे मासूम आबेद खान को उदगीर पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। जिस घर में आबेद रह रहा था, वहां से चोरी की बैटरियां बरामद कर ली गईं। पुलिस ने आबेद खान के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कीं। एमसीआर के बाद आबेद को लातूर जिला जेल भेज दिया गया। जब भी मैं जेल जाता था आबेद जमानत के लिए बिनती करता हुआ मुझे दिखाई देता था। उसके खिलाफ चोर